ठगी के आरोप में पकड़ाया रेमेल का एजेंट

प्राथमिकी के तीन साल बाद आया पुलिस की गिरफ्त में गिरिडीह : निवेशकों से ठगी के आरोप में नन बैंकिंग कंपनी रेमल के एजेंट को नगर पुलिस ने प्राथमिकी के लगभग तीन वर्षों बाद धर-दबोचा. पकड़ा गया आरोपी मुफस्सिल थाना इलाके का बदडीहा निवासी गौतम विश्वकर्मा है. गौतम को मंगलवार की सुबह नगर थाना पुलिस […]

प्राथमिकी के तीन साल बाद आया पुलिस की गिरफ्त में
गिरिडीह : निवेशकों से ठगी के आरोप में नन बैंकिंग कंपनी रेमल के एजेंट को नगर पुलिस ने प्राथमिकी के लगभग तीन वर्षों बाद धर-दबोचा. पकड़ा गया आरोपी मुफस्सिल थाना इलाके का बदडीहा निवासी गौतम विश्वकर्मा है. गौतम को मंगलवार की सुबह नगर थाना पुलिस ने बदडीहा से गिरफ्तार कर शाम को जेल भेज दिया. नगर थाना प्रभारी बीरेंद्र राम ने बताया कि गौतम के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इस कांड में गौतम के अलावा तीन और भी नामजद हैं.
गौतम की गिरफ्तारी हो चुकी है, अन्य नामजदों की तलाश की जा रही है. नन बैंकिंग कंपनी रेमेल के खिलाफ वर्ष 2013 में डीसी के निर्देश पर छापामारी की गयी थी. छापामारी के क्रम में कई गड़बड़ियां मिली थीं, जिसके बाद कंपनी की शाखा को सील कर दिया गया था. आरोप है कि रेमल ने गिरिडीह के सैकड़ों निवेशकों के रुपये हड़प लिये हैं .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >