आंधी-पानी से पेड़ गिरे व छप्पर भी उड़े

परेशानी. शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में हजारों के नुकसान का अनुमान तेज आंधी-पानी से बुधवार को कई पेड़ गिर गये, वहीं कई मकानों के छप्पर भी उड़ गये. शहरी क्षेत्र में तो हल्की बारिश हुई पर ग्रामीण क्षेत्रों में तेज-आंधी पानी से हजारों के नुकसान की सूचना है. गिरिडीह/गांडेय : आंधी-पानी के दौरान गांडेय में […]

परेशानी. शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में हजारों के नुकसान का अनुमान
तेज आंधी-पानी से बुधवार को कई पेड़ गिर गये, वहीं कई मकानों के छप्पर भी उड़ गये. शहरी क्षेत्र में तो हल्की बारिश हुई पर ग्रामीण क्षेत्रों में तेज-आंधी पानी से हजारों के नुकसान की सूचना है.
गिरिडीह/गांडेय : आंधी-पानी के दौरान गांडेय में दर्जनाधिक पेड़ धराशायी हो गये. रक्सकुट्टो में आम की डाली टूट कर सड़क पर गिर गयी. वहीं गांडेय बाजार, दासडीह आदि स्थानों पर भी अनेक पेड़ गिर गये. इधर, दासडीह में कारू साव के घर का छप्पर(एसबेस्टस) भी उड़ गया. चरघरा में मनोज यादव के घर का एसबेस्टस भी तेज आंधी में उड़ गया. पीड़ितों ने करीब 30 हजार रुपये के नुकसान का दावा किया किया है. इधर कई स्थानों से भी आंधी-पानी से क्षति की सूचना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >