जमुआ : थाना क्षेत्र तारा गांव की मंजू देवी(28) ने सोमवार को जमुआ थाना में आवेदन देकर पति रंजीत साव, भैंसूर रामजी साव, गोतनी ममता देवी पर बच्चों संग घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है. थाना को दिये गये आवेदन में महिला ने कहा है कि पिछले एक वर्ष से उसे प्रताड़ित किया जा रहा है.
रविवार की देर रात को उसे मारपीट कर घर से बच्चों समेत निकाल दिया गया. उसे मायके से 50 हजार रुपये लाने को कहा गया. पुलिस का कहना है कि आवेदन मिला है, छानबीन की जा रही है.
