डीसी से मिला पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल

गिरिडीह : पत्रकार राकेश सिन्हा पर झूठा मुकदमा करने के मामले को लेकर सोमवार को पत्रकारों का शिष्टमंडल डीसी उमाशंकर सिंह से मिला. मामले की अविलंब जांच कर सच्चाई का खुलासा करने की मांग की. कहा कि श्री सिन्हा पर झूठा मुकदमा किया गया है. पत्रकार से जुड़े मामले में प्रशासन को संवेदनशील होने की […]

गिरिडीह : पत्रकार राकेश सिन्हा पर झूठा मुकदमा करने के मामले को लेकर सोमवार को पत्रकारों का शिष्टमंडल डीसी उमाशंकर सिंह से मिला. मामले की अविलंब जांच कर सच्चाई का खुलासा करने की मांग की. कहा कि श्री सिन्हा पर झूठा मुकदमा किया गया है. पत्रकार से जुड़े मामले में प्रशासन को संवेदनशील होने की जरूरत है. पत्रकार परवेज आलम ने कहा कि नुनूलाल मरांडी ने इससे पूर्व भी कई लोगों के खिलाफ झूठा मुकदमा किया है.
पत्रकार अरविंद कुमार ने कहा कि जिस वक्त की घटना का जिक्र कर नुनूलाल मरांडी ने मुकदमा किया है, उस वक्त पत्रकार राकेश सिन्हा चतरा व सिवान के पत्रकार हत्याकांड के खिलाफ निकाले गये मौन जुलूस में शामिल थे. यह जुलूस टावर चौक से निकल कर डीसी कार्यालय के समक्ष पहुंचा था, जिसका फुटेज प्रशासन के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद है.
इससे स्पष्ट होता है कि श्री सिन्हा के खिलाफ झूठा मुकदमा किया है. इस दौरान डीसी को ज्ञापन सौंपा गया. डीसी श्री सिंह ने इस मामले में उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया. शिष्टमंडल में इनके अलावा प्रवीण राय, सूरज सिन्हा, अभिषेक सहाय, जगजीत सिंह बग्गा, सुनील मंथन शर्मा, प्रकाश श्रीवास्तव, राजन सोनू, बिनोद कुमार, योगेश दास, अनंत दुबे, आशीष कुमार भी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >