फाइनेंस कंपनी के कर्मी से लूट

गिरिडीह : एसकेएस फाइनेंस कंपनी के कर्मी खुखरा निवासी सौतम कुमार मिश्रा ने लूटपाट की प्राथमिकी दर्ज करायी है. बुधवार की रात को दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि बुधवार को वह मुफस्सिल थाना इलाके की मटरूखा पंचायत में कंपनी के लिये वसूली कर रहा था. इसी दौरान हिरणपुर रोड में दो बाइक पर सवार […]

गिरिडीह : एसकेएस फाइनेंस कंपनी के कर्मी खुखरा निवासी सौतम कुमार मिश्रा ने लूटपाट की प्राथमिकी दर्ज करायी है. बुधवार की रात को दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि बुधवार को वह मुफस्सिल थाना इलाके की मटरूखा पंचायत में कंपनी के लिये वसूली कर रहा था. इसी दौरान हिरणपुर रोड में दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उसे रोक कर 12 हजार रुपये नगद, एक टेबलेट व मोबाइल लूट लिया. लूटपाट करने के बाद अपराधी हिरणपुर जंगल की ओर भाग गये. इस संदर्भ में प्रशिक्षु आइपीएस आशुतोष शेखर ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और अपराधियों की खोज की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >