बिरनी : बिरनी पंचायत के बेलाटांड़ निवासी कार्डधारी सोमवार को प्रखंड मुख्यालय पहुंचे और हंगामा किया. नेतृत्व रामसहाय सिंह ने किया. कहा कि पूर्व में डीलर शक्ति पांडेय के यहां खाद्यान्न मिलता था, लेकिन अब बाराडीह पंचायत के डीलर जयनंदन यादव के यहां कार्ड स्थानांतरित कर दिया गया है जो गांव से दस किमी दूर है.
उन्होंने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को आवेदन सौंपकर कार्ड का स्थानांतरण करने की मांग की. इस संबंध में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी शशिकांत सिंकर ने कहा कि वे मामले की जांच करेंगे और कार्डधारियों का कार्ड यथावत रखने की कार्रवाई करेंगे.
