ट्रक में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला हादसा

गिरिडीह : शुक्रवार की सुबह कूट का कार्टून लेकर मधुपुर से कानपुर जा रहे एक ट्रक में आग लग गयी. आग लगने के बाद वाहन के चालक सूझबूझ का परिचय देते हुए वाहन को आबादी वाले इलाके से निकाल कर खुले स्थान पर ले गया. सूचना पर आयी दमकल की टीम ने दमकल प्रभारी गोपाल […]

गिरिडीह : शुक्रवार की सुबह कूट का कार्टून लेकर मधुपुर से कानपुर जा रहे एक ट्रक में आग लग गयी. आग लगने के बाद वाहन के चालक सूझबूझ का परिचय देते हुए वाहन को आबादी वाले इलाके से निकाल कर खुले स्थान पर ले गया. सूचना पर आयी दमकल की टीम ने दमकल प्रभारी गोपाल कुमार के नेतृत्व में आग पर काबू पाया.
चालक ने लिया विवेक से काम : बताया जाता है कि शुक्रवार की अलसुबह गिरिडीह शहर में दाखिल होने के बाद ट्रक का ऊपरी हिस्सा बिजली के तार से सट गया, जिससे उसपर रखे कबाड़ में आग लग गयी. शहर के भंडारीडीह के पास आग पर चालक कानपुर निवासी अमित कुमार की नजर पड़ी. सूझबूझ का परिचय देते हुए चालक ट्रक को भंडारीडीह से घुमाकर गांडेय मार्ग में बेरगी के पास खाली इलाके में ले गया और मामले की जानकारी अग्निशामक विभाग को दी.
सूचना पर विभाग के प्रभारी गोपाल कुमार के साथ दो टीम पहुंची और लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. विभाग के प्रभारी ने बताया कि वाहन यूपी के कानपुर निवासी दीनू भाटिया का है. ट्रक को बचा लिया गया है, जबकि उसपर रखा गया कूट का कार्टून जल गया. चालक ने तीन लाख रुपये की क्षति बतायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >