पेशम पहुंची चिकित्सकों की टीम

डायरिया पीड़ितों की जांच लोगों को साफ-सफाई की सलाह बिरनी : बिरनी प्रखंड के पेशम में डायरिया पीड़ितों की जांच करने चिकित्सकों की टीम सोमवार को प्रभारी सिविल सर्जन डाॅ एस सान्याल के नेतृत्व में पहुंची. मौके पर सरिया एसडीओ नरेंद्र कुमार गुप्ता भी मौजूद थे. उन्होंने ग्रामीणों को घर-घर जाकर साफ-सफाई की सलाह दी. […]

डायरिया पीड़ितों की जांच
लोगों को साफ-सफाई की सलाह
बिरनी : बिरनी प्रखंड के पेशम में डायरिया पीड़ितों की जांच करने चिकित्सकों की टीम सोमवार को प्रभारी सिविल सर्जन डाॅ एस सान्याल के नेतृत्व में पहुंची. मौके पर सरिया एसडीओ नरेंद्र कुमार गुप्ता भी मौजूद थे. उन्होंने ग्रामीणों को घर-घर जाकर साफ-सफाई की सलाह दी.
कहा कि पेशम उप स्वास्थ्य केंद्र को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए एक चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों को कैंप करने का आदेश दिया गया है. जलसंकट को देखते हुए तीन दिनों से पेशम में टैंकर से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है. प्रभारी सिविल सर्जन ने बताया कि गांव में व्यापत गंदगी को देखते हुए शौचालय निर्माण भी शुरू कर दिया गया है. टीम में गिरिडीह सदर अस्पताल के डाॅ पीएन झा, बिरनी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ राकेश रंजन, कनीय अभियंता, सतीश चंद्रा, मुखिया टुपलाल वर्मा समेत कई लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >