हाइवा ने बाइक सवार को कुचला

– गिरिडीह-कोडरमा मुख्य मार्ग पर घटी घटना – विरोध में लोगों ने जाम की सड़क राजधनवार. धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरिडीह-कोडरमा मुख्य मार्ग पर घोड़थंभा के पास शुक्रवार शाम 4.30 बजे हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक राजकुमार यादव(30) मरकच्चो (कोडरमा) का रहनेवाला था. दुर्घटना के बाद […]

– गिरिडीह-कोडरमा मुख्य मार्ग पर घटी घटना
– विरोध में लोगों ने जाम की सड़क
राजधनवार. धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरिडीह-कोडरमा मुख्य मार्ग पर घोड़थंभा के पास शुक्रवार शाम 4.30 बजे हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक राजकुमार यादव(30) मरकच्चो (कोडरमा) का रहनेवाला था. दुर्घटना के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर भाग निकला. इधर आक्रोशित लोगों ने शाम 6.30 बजे से सड़क जाम कर दी. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हाइवा के तेज गति से परिचालन पर नियंत्रण की मांग की है.
समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम थी. बताया जाता है कि हाइवा खोरीमहुआ से कोडरमा की ओर जा रहा था. घोड़थंभा के समीप सामने से आ रही बाइक उसकी चपेट में आ गयी. जबतक लोग कुछ समझ पाते हाइवा चालक भाग निकला. बाइक सवार की मौके पर मौत हो गयी. सूचना पाकर पहुंची धनवार पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >