पटाखों से घर में लगी आग

डुमरी : डुमरी थाना क्षेत्र के कोठी बगीचा स्थित एक फल व्यवसायी के घर में बुधवार की रात बड़ा हादसा टल गया. पटाखों से घर में आग लग गयी, जिससे हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति जल गयी. गृहस्वामी व स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया. फल व्यवसायी वीरेंद्र जायसवाल के […]

डुमरी : डुमरी थाना क्षेत्र के कोठी बगीचा स्थित एक फल व्यवसायी के घर में बुधवार की रात बड़ा हादसा टल गया. पटाखों से घर में आग लग गयी, जिससे हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति जल गयी. गृहस्वामी व स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया. फल व्यवसायी वीरेंद्र जायसवाल के घर की छत पर फल के खाली कैरेट रखे हुए थे.
रात करीब दस बजे किसी पटाखे की चिंगारी छत पर रखे फाइवर के कैरेट पर आ गिरी. इससे कैरेट में आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. आग लगने की जानकारी मिलने पर गृहस्वामी व आसपास के लोग आग बुझाने में जुट गये. कुछ देर में आग पर काबू पा लिया गया. हालांकि तब तक वहां रखे हजारों रुपये मूल्य के कैरेट जल गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >