?????? ????????? ?? ??????????? ?? ????

मुखिया प्रत्याशी के रिश्तेदारों पर हमलावारदात. मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेयडीह पंचायत का मामला नगदी समेत मोबाइल की लूट, सात घायल, एक रेफरचित्र परिचय : 24, 25. सदर अस्पताल में इलाजरत घायलगिरिडीह. मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेयडीह पंचायत के मुखिया प्रत्याशी दिलीप वर्मा के रिश्तेदारों पर बुधवार की रात अपराधियों ने हमला कर दिया. मारपीट […]

मुखिया प्रत्याशी के रिश्तेदारों पर हमलावारदात. मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेयडीह पंचायत का मामला नगदी समेत मोबाइल की लूट, सात घायल, एक रेफरचित्र परिचय : 24, 25. सदर अस्पताल में इलाजरत घायलगिरिडीह. मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेयडीह पंचायत के मुखिया प्रत्याशी दिलीप वर्मा के रिश्तेदारों पर बुधवार की रात अपराधियों ने हमला कर दिया. मारपीट कर लूटपाट की. घटना में सात लोग घायल हुए हैं . घायलों में धनराज महतो, विक्रम वर्मा, राजेश वर्मा, लखन वर्मा, अरविंद वर्मा व मुकेश वर्मा शामिल हैं. इनमें से मुखिया प्रत्याशी दिलीप वर्मा के चाचा धनराज महतो गंभीर रूप से घायल हैं. उन्हें बोकारो रेफर कर दिया गया है. दिलीप वर्मा ने बताया कि उनके चाचा, भाई और चचेरे भाई बाजार से घर लौट रहे थे. पांडेयडीह-जगदीश नगर के बीच में जंगल में हथियारों से लैस 30-40 अपराधियों ने उनपर हमला कर दिया. मारपीट कर श्तेदारों के साथ मारपीट की और लगभग डेढ़ घंटे तक बंधक बना कर रखा. इस दौरान विक्रम वर्मा से 35 हजार, लखन वर्मा से दस हजार, कृष्णा वर्मा से 10 हजार, धनराज महतो से तीन हजार की रुपये और पांच मोबाइल भी लूट लिये. श्री वर्मा ने कहा कि घायलों ने बताया कि अपराधी कह रहे थे कि हमलोगों के टारगेट में जो है उसके आने पर तुमलोगों को छोड़ देंगे. अपराधियों के कट्टा, टांगी व फरसा था. हल्ला करने पर ग्रामीण वहां पहुंचे तो अपराधी वहां से भाग गये. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया. श्री वर्मा ने कहा कि यह मेरे खिलाफ राजनीतिक षड़यंत्र है. संभवत: चुनावी प्रतिद्वंद्विता के कारण मेरे रिश्तेदारों पर हमला किया गया है. अपराधी मुझे टारगेट किये हुए थे. उन्होंने पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. इधर मुफस्सिल थाना प्रभारी अजय कुमार साहू ने कहा कि घटना के बाबत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >