इप्सोवा समाज हित में बेहतर काम कर रहा है : द्रौपदी मुर्मूरांची. आइपीएस ऑफिसर्स वाइफस एसोसिएशन (इप्सोवा) के सदस्य समाज के लिए बेहतर काम कर रहे हैं. आइपीएस अधिकारी जहां एक ओर देश सेवा का काम कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी पत्नियां समाज के गरीब लोगों की सेवा कर उन्हें मजबूत बनाने में अपना योगदान दे रही हैं. यह अच्छी बात है. यह बात गुरुवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने इप्सोवा की ओर से जैप वन ग्राउंड में आयोजित दीपावली मेला के उदघाटन के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कही. राज्यपाल ने कहा कि मेला से जो भी आय प्राप्त होगी, उसे इप्सोवा के सदस्य बच्चों की पढ़ाई, बीमारी के इलाज और ट्रेनिंग देने सहित अन्य सामाजिक काम में खर्च करेंगे. इप्सोवा की अध्यक्ष डॉ पूनम पांडेय ने कहा कि गरीब लोगों की शादी हो सके, इसके लिए इप्सोवा ने सामूहिक विवाह करवाने की योजना तैयार की है.
??????? ???? ??? ??? ????? ??? ?? ??? ?? : ??????? ??????
इप्सोवा समाज हित में बेहतर काम कर रहा है : द्रौपदी मुर्मूरांची. आइपीएस ऑफिसर्स वाइफस एसोसिएशन (इप्सोवा) के सदस्य समाज के लिए बेहतर काम कर रहे हैं. आइपीएस अधिकारी जहां एक ओर देश सेवा का काम कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी पत्नियां समाज के गरीब लोगों की सेवा कर उन्हें मजबूत बनाने में […]
