????? ??? ?? ??????? ?? ???????

तीसरे चरण के नामांकन का प्रकाशन गिरिडीह. जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह डीसी उमाशंकर सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर तीसरे चरण के नामांकन का प्रकाशन गुरुवार को जारी कर दिया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह डीसी के अनुसार तीसरे चरण में राजधनवार, बिरनी व सरिया में पंचायत चुनाव होगा. तीनों प्रखंड में […]

तीसरे चरण के नामांकन का प्रकाशन गिरिडीह. जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह डीसी उमाशंकर सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर तीसरे चरण के नामांकन का प्रकाशन गुरुवार को जारी कर दिया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह डीसी के अनुसार तीसरे चरण में राजधनवार, बिरनी व सरिया में पंचायत चुनाव होगा. तीनों प्रखंड में छह नवंबर से बारह नवंबर तक नामजदगी का पर्चा निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष दाखिल किया जायेगा. उम्मीदवारों के नामांकन पत्र की स्क्रूटनी 14 नवंबर से 16 नवंबर तक होगा. जबकि नाम वापसी की तिथि 18 नवंबर से 19 नवंबर तक निर्धारित किया गया है. अभ्यर्थियों को प्रतीक का आवंटन 20 नवंबर को होगा. जबकि तीसरे चरण का मतदान पांच दिसंबर को किया जायेगा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह डीसी के निर्देशानुसार धनवार, बिरनी व सरिया प्रखंड के उम्मीदवार पूर्वाह्न 11 बजे से तीन बजे तक निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नाम निर्देशन पत्र जमा कर सकते हैं. जबकि मतदान पांच दिसंबर को सुबह सात बजे से तीन बजे अपराह्न तक निर्धारित है. बॉक्स- डीआरडीए में होगा जिप अभ्यर्थियों का नामांकन सरिया व बिरनी प्रखंड के जिला परिषद अभ्यर्थियों का नामांकन छह नवंबर से डीआरडीए कार्यालय में होगा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह डीसी उमाशंकर सिंह ने डीआरडीए निदेशक अवध नारायण प्रसाद को सरिया व बिरनी प्रखंड का निर्वाची पदाधिकारी बनाया है. जबकि धनवार प्रखंड के निर्वाची पदाधिकारी अपर समाहर्ता होंगे. धनवार प्रखंड के जिप सदस्य के अभ्यर्थी अपर समाहर्ता कार्यालय में नामजदगी के पर्चे दाखिल करेंगे. पर्चा दाखिल करने का समय पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक निर्धारित किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >