??? ?????? ??????? ?? ???????? ??

तीन दिवसीय सेमिनार का उद‍्घाटन आज मेक इन इंडिया पर 110 शोध पत्र पढ़े जायेंगेहजारीबाग. इंडियन कॉमर्स एसोसिएशन की तीन दिवसीय 68वीं ऑल इंडिया कॉमर्स कांफ्रेंस 2015 का उद‍्घाटन 6 नवंबर को होगा. उद‍्घाटन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू विनोबा भावे विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में करेंगी. उद‍्घाटन सत्र में विशिष्ट अतिथि एचआरडी मंत्री डॉ नीरा यादव […]

तीन दिवसीय सेमिनार का उद‍्घाटन आज मेक इन इंडिया पर 110 शोध पत्र पढ़े जायेंगेहजारीबाग. इंडियन कॉमर्स एसोसिएशन की तीन दिवसीय 68वीं ऑल इंडिया कॉमर्स कांफ्रेंस 2015 का उद‍्घाटन 6 नवंबर को होगा. उद‍्घाटन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू विनोबा भावे विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में करेंगी. उद‍्घाटन सत्र में विशिष्ट अतिथि एचआरडी मंत्री डॉ नीरा यादव होंगी. उद‍्घाटन सत्र 12.20 बजे तक चलेगा. इसमें इंडियन कॉमर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट सचिव रखेंगे. एसोसिएशन के अध्यक्ष अध्यक्षीय भाषण देंगे. कार्यक्रम को पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा भी संबोधित करेंगे. तीन दिवसीय सेमिनार में 853 डेलीगेट्स का पंजीकरण हुआ है. सेमिनार में 173 शोध पत्र पढ़े जायेंगे. इनमें से 110 शोध पत्र मेक इन इंडिया पर विवेकानंद सभागार में पढ़ा जायेगा. इसके अलावे चार तकनीकी सत्र एक साथ चलेगा. इंडियन कॉमर्स एसोसिएशन का गठन 1947 में हुआ था. इसमें 5383 आजीवन सदस्य हैं. उक्त बातें प्रेसवार्ता में इंडियन कॉमर्स एसोसिएशन के सचिव डॉ बलविंदर सिंह अमृतसर ने बताया. उन्होंने बताया कि आइसीए की कांफ्रेंस प्रत्येक वर्ष होती है. सेमिनार में कौशल विकास पर्यावरण वाणिज्य के परिप्रेक्ष्य में सोशल मीडिया एवं अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा होगी. सात नवंबर को आइसीए के पदाधिकारियों का चुनाव होगा. आइसीए के अध्यक्ष प्रो जयंत कुमार परीदा ने कहा कि सरकार की योजनाओं के लिए आइसीए उत्प्रेरक का काम करता है. प्रेसवार्ता में पूर्व अध्यक्ष डॉ एम रामचंद्र गॉड एवं आयोजन समिति के सचिव सह विभावि एमबीए डायरेक्ट डॉ एमके सिंह उपस्थित थे. तीन दिवसीय सेमिनार का समापन 8 नवंबर को होगा. समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री होंगे. विशिष्ट अतिथि मंत्री सरयू राय होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >