??????? ???? ?? ?????? ?? ???????

स्थापना दिवस की तैयारी की समीक्षागिरिडीह. झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को झंडा मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किया जायेगा. इसकी तैयारी को ले डीडीसी वीरेंद्र भूषण ने गुरुवार को समाहरणालय के सभाकक्ष में बैठक की. झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर झंडा मैदान में आयोजित सांस्कृतिक में सांस्कृतिक दल के कलाकार […]

स्थापना दिवस की तैयारी की समीक्षागिरिडीह. झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को झंडा मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किया जायेगा. इसकी तैयारी को ले डीडीसी वीरेंद्र भूषण ने गुरुवार को समाहरणालय के सभाकक्ष में बैठक की. झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर झंडा मैदान में आयोजित सांस्कृतिक में सांस्कृतिक दल के कलाकार गीत-संगीत प्रस्तुत करेंगे. इस दौरान प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार भी बांटा जायेगा. निर्देश दिया कि जिला मुख्यालय में जितने भी सरकारी भवन हैं, सभी भवनों में स्थापना दिवस के दिन लाइटिंग की जाये. प्रमुख रूप से समाहरणालय, डीआरडीए, एसडीओ कार्यालय समेत अन्य भवनों को रंगीन बल्बों से सजाने का निर्देश उन्होंने संबंधित विभाग के कर्मियों को दिया. बैठक में अपर समाहर्ता रवींद्र कुमार सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी बरेलिया, जिला शिक्षा अधीक्षक महमूद आलम, सिविल सर्जन डाॅ एस सन्याल, जिला आपूर्ति पदाधिकारी रामचंद्र पासवान समेत कई अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >