देवरी : देवरी थाना क्षेत्र के गंभारडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर बुधवार को मारपीट हो गयी. इस घटना में एक पक्ष के उमेश यादव, नरेश यादव व बिमली देवी घायल हो गए.
घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया गया. घायल बिमली देवी ने बताया कि बुधवार को वे लोग अपने घर के पास बैठे थे. तभी गांव के ही राजेंद्र यादव, बमशंकर यादव, बबलू यादव व केशो यादव पहुंचे और जमीन को लेकर पंचायती करने की बात कहने लगे. इस दौरान आरोपियों ने लाठी, रड आदि से मारपीट भी की. घटना की सूचना देवरी पुलिस को दी गयी है.
