Giridih News :25 लाख रुपये कीमत का 50 टन अवैध माइका जब्त

Giridih News :तिसरी और गावां प्रखंड में माइका की तस्करी करनेवालों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी है. गुरुवार को अंचलाधिकारी अखिलेश प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम ने तिसरी प्रखंड की खिजुरी पंचायत के बलियारी गांव के दो घरों में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध माइका जब्त किया. करीब 50 टन जब्त माइका की कीमत 25 लाख रुपये आंकी गयी है.

अधिकारियों के अनुसार, 40 टन माइका खुले में पड़ा था, जबकि 10 टन माइका बोरे में भरकर रखा गया था. टीम ने दोनों घरों को सील कर दिया है. अभियान में प्रभारी अंचल निरीक्षक रितेश कुमार केशरी, तिसरी थाना के एएसआइ लव कुमार के अलावा पुलिस बल मौजूद था.

अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप

प्रशासन की कार्रवाई से अवैध माइका कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. गुरुवार को अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि अवैध खनन व भंडारण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी. बताते चलें कि गावां और तिसरी के माइका माफिया मजदूरों को बुलाकर अवैध खनन कराते हैं. यह माइका किसी सुरक्षित स्थान या घर में रखा जाता है. यहां से इसे कोडरमा और गिरिडीह भेज दिया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >