राज्य की दुर्दशा के लिए भाजपा जिम्मेवार : विनोद

डुमरी डाक बंगला परिसर में भाकपा माले ने की जनसभासमर्थकों के साथ मकसूद ने थामा माले का दामनचित्र परिचय: 34- संबोधित करते माले विधायक, 35- उपस्थित जनसमूहडुमरी. भाकपा माले की जन सभा रविवार को डाक बंगला परिसर में देवीलाल आनंद की अध्यक्षता में हुई. मौके पर बगोदर के विधायक विनोद कुमार सिंह मुख्य वक्ता के […]

डुमरी डाक बंगला परिसर में भाकपा माले ने की जनसभासमर्थकों के साथ मकसूद ने थामा माले का दामनचित्र परिचय: 34- संबोधित करते माले विधायक, 35- उपस्थित जनसमूहडुमरी. भाकपा माले की जन सभा रविवार को डाक बंगला परिसर में देवीलाल आनंद की अध्यक्षता में हुई. मौके पर बगोदर के विधायक विनोद कुमार सिंह मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद थे. राज्य में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद डुमरी में आयोजित पहली जनसभा को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने झारखंड की दुर्दशा के लिए भाजपा को जिम्मेवार बताया. कहा : आज यह पार्टी एक बार फिर जनता से एक मौका मांग रही है. झामुमो व कांग्रेस सहित तमाम पार्टियों ने राज्य की सत्ता प्राप्त कर अपना खजाना भरा है. ‘बदलो डुमरी, बदलो गाव’ तथा ‘हासिल करो अपना अधिकार’ जैसे नारों के साथ शुरू हुई इस सभा का संचालन खेमलाल महतो ने किया. सभा को राज्य कमेटी सदस्य परमेश्वर महतो, पूरन महतो, शेख तैयब, संदीप जायसवाल, नागेश्वर महतो आदि ने भी संबोधित किया. मौके पर विनय महतो, लालेश्वर महतो, प्रीतम महतो, विजय महतो, सोहन महतो, दिनेश रविदास, युगल रविदास, अख्तर अंसारी, सदाकत अंसारी आदि उपस्थित थे. इस दौरान मकसूद आलम अपने समर्थकों के साथ माले में शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >