Giridih News : गिरिडीह. डीसी रामनिवास यादव के निर्देश पर शुक्रवार को जिले में सड़क सुरक्षा व अवैध परिवहन पर नियंत्रण को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाया. जीटी रोड पर संचालित इस अभियान के दौरान डुमरी व निमियाघाट थाना क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन करते पाये गए तीन भारी वाहनों को जब्त किया गया. इस दौरान वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस एवं अन्य आवश्यक कागजातों की गहन जांच की गयी. कई वाहनों में निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाये जाने पर संबंधित वाहन चालकों को कड़ी चेतावनी दी गयी. वहीं, गंभीर अनियमितता पाये जाने पर तीन भारी वाहनों को जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई शुरू की गया. डीटीओ ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि ओवरलोडिंग, बिना वैध कागजात एवं यातायात नियमों की अनदेखी करनेवाले वाहन संचालकों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रहेगी. उन्होंने वाहन मालिकों व चालकों से अपील की कि वे सभी आवश्यक दस्तावेजों को अद्यतन रखें तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें. सड़क सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जायेगा.
Giridih News : डुमरी व निमियाघाट थाना क्षेत्र से तीन वाहन जब्त
Giridih News : सड़क सुरक्षा को लेकर डीटीओ चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
