पपरवाटांड़ में चला स्वच्छता अभियान

चित्र परिचय: 29. सफाई अभियान में जुटे लोगगिरिडीह. स्वच्छ भारत अभियान को ले रविवार को सदर प्रखंड की पपरवाटांड़ बस्ती में सफाई अभियान चलाया गया. गोविंद दास व सुखदेव दास के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने बस्ती की गली के अलावा सामुदायिक भवन के समीप भी सफाई की. रविवार की अलसुबह ही युवा, बच्चे, महिलाएं […]

चित्र परिचय: 29. सफाई अभियान में जुटे लोगगिरिडीह. स्वच्छ भारत अभियान को ले रविवार को सदर प्रखंड की पपरवाटांड़ बस्ती में सफाई अभियान चलाया गया. गोविंद दास व सुखदेव दास के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने बस्ती की गली के अलावा सामुदायिक भवन के समीप भी सफाई की. रविवार की अलसुबह ही युवा, बच्चे, महिलाएं व बुजुर्ग इस अभियान में जुट गये. लोगों ने झाड़ू व कुदाल लेकर गंदगी साफ की. सफाई अभियान का नेतृत्व कर रहे गोविंद दास ने कहा कि गांधी जी ने स्वच्छ भारत का सपना देखा था. आज समय आ गया है हम सभी मिल कर गांव व समाज को स्वच्छ वातावरण प्रदान करें. मौके पर त्रिभुवन दास, एतवारी दास, युगल दास, मोतिया देवी, ज्योति देवी, अर्जुन दास आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >