जल सहिया ने चलाया स्वच्छता अभियान

देवरी. देवरी प्रखंड के दरायशरण गांव में जल सहिया सोनी देवी के नेतृत्व में दरायशरण गांव में सफाई अभियान चलाया गया. इस दौरान लोगों को खुले में शौच नहीं जाने एवं शौच के बाद साबून से हाथ धोने, कूड़ा-कचरा को कूड़ेदान में रखने एवं कुआं तथा चापाकल के आसपास की भूमि को साफ-सुथरा रखने की […]

देवरी. देवरी प्रखंड के दरायशरण गांव में जल सहिया सोनी देवी के नेतृत्व में दरायशरण गांव में सफाई अभियान चलाया गया. इस दौरान लोगों को खुले में शौच नहीं जाने एवं शौच के बाद साबून से हाथ धोने, कूड़ा-कचरा को कूड़ेदान में रखने एवं कुआं तथा चापाकल के आसपास की भूमि को साफ-सुथरा रखने की अपील की गयी. अभियान में आंगनबाड़ी सेविका कविता सिन्हा, सहिया मंजू देवी, वार्ड सदस्य अजय तिवारी, पारा शिक्षक उमाशंकर सिन्हा, निदान कर्मी सुभाष तिवारी, भागीरथ दास आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >