छह हजार पाउच देशी शराब समेत दो वाहन जब्त

चालक गिरफ्तारचित्र परिचय: 18- जब्त वाहन राजधनवार. धनवार पुलिस ने छह हजार देशी पाउच शराब लेकर डोमचांच से गिरिडीह जा रहे दो वाहनों को धर दबोचा. पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की. शराब व वाहन की जब्ती के साथ दोनों वाहनों के चालक को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई में […]

चालक गिरफ्तारचित्र परिचय: 18- जब्त वाहन राजधनवार. धनवार पुलिस ने छह हजार देशी पाउच शराब लेकर डोमचांच से गिरिडीह जा रहे दो वाहनों को धर दबोचा. पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की. शराब व वाहन की जब्ती के साथ दोनों वाहनों के चालक को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. मिली जानकारी के अनुसार धनवार पुलिस ने मारुति वैन (जेएच11जे 9980) व मारुति 800( जेएच 02ए 7200) वाहन से 15-15 बोरियां यानी लगभग तीन-तीन हजार देशी शराब के पाउच बरामद किया. दोनों वाहनों के चालक क्रमश: सुधीर व महेश को गिरफ्तार कर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. प्रारंभिक जांच में दोनों वाहनों के नंबर भी संदिग्ध प्रतीत हो रहे हैं. थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह जांच में जुटे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >