विवेकानंद की मूर्ति हटाने को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक

सरिया. विवेकानंद की मूर्ति हटाये जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है़ शनिवार को प्रखंड मुख्यालय सरिया में पंसस की आपात बैठक प्रखंड प्रमुख कुमुद जैन के नेतृत्व में की गयी़ सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया़ इसके बाद मौन जुलूस निकाला गया, जो समूचे सरिया बाजार का भ्रमण करते हुए विवेकानंद चौक […]

सरिया. विवेकानंद की मूर्ति हटाये जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है़ शनिवार को प्रखंड मुख्यालय सरिया में पंसस की आपात बैठक प्रखंड प्रमुख कुमुद जैन के नेतृत्व में की गयी़ सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया़ इसके बाद मौन जुलूस निकाला गया, जो समूचे सरिया बाजार का भ्रमण करते हुए विवेकानंद चौक पर पहुंचा़ प्रखंड प्रमुख कुमुद जैन कहा कि मंगलवार को सरिया अनुमंडल के उद्घाटन के बाद एसडीओ व बीडीओ को ज्ञापन सौंपा जायेगा़ चोरी की गयी मूर्ति को 24 घंटे के अंदर यथावत स्थापित करने व संलिप्त लोगों पर कार्रवाई की मांग की जायेगी़ ऐसा नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा.मौके पर विजय सिंह, धानेश्वर पासवान, सरिता देवी, हारून रसीद, कंुती भारती, अझोला देवी, प्यारे लाल मंडल, द्वारिका यादव, टिपन यादव, कविता देवी, सुनीता देवी, अनिता देवी समेत 23 पंचायत समिति सदस्य मौन जुलूस में शामिल हुए़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >