सेंधमारी कर मोबाइल दुकान से 50 हजार की संपत्ति की चोरी

गांडेय : गांडेय प्रखंड कार्यालय के पास स्थित एक मोबाइल दुकान में सेंधमारी कर शुक्रवार की देर रात को चोरों ने 50 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली. घटना की सूचना दुकान संचालक को सुबह हुई. तत्काल संचालक ने इसकी सूचना गांडेय थाना को दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी समेत कई […]

गांडेय : गांडेय प्रखंड कार्यालय के पास स्थित एक मोबाइल दुकान में सेंधमारी कर शुक्रवार की देर रात को चोरों ने 50 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली. घटना की सूचना दुकान संचालक को सुबह हुई. तत्काल संचालक ने इसकी सूचना गांडेय थाना को दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी समेत कई घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल की. बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम को ओम टेलीकॉम के संचालक गुड‍्डू वर्मा अपनी दुकान बंद कर शिवरात्रि को ले निकली शिव बरात में शामिल होने चला गया था.

इसी बीच देर रात को चोरों ने दुकान के पीछे सेंधमारी कर नकदी-मोबाइल समेत करीब 50 हजार की संपत्ति चुरा ली. थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दास ने कहा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज व अन्य बिंदुओं की बारीकी से जांच कर रही है. चोरी की सूचना पर सुबह काफी संख्या में ग्रामीण जुट गये.
इसी क्रम में देवघर से कुछ युवक मोबाइल चोर को खोजने पहुंचे. देवघर से आये युवकों ने बताया कि चोरी के मोबाइल का लोकेशन उक्त माेबाइल दुकान के पीछे बता रहा था. कयास लगाया जा रहा है कि देवघर से मोबाइल चोरी करने के बाद उक्त चोरों की टोली गांडेय पहुंची और सेंधमारी कर मोबाइल दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया. इधर चोरी की घटना को ले तरह-तरह की चर्चा हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >