मधुबन : हार्ट अटैक से दो तीर्थ यात्रियों की मौत

मधुबन : पारसनाथ पर्वत की वंदना करने के दौरान शुक्रवार की सुबह बीच रास्ते में हृदयगति रुक जाने से दो जैन तीर्थ यात्रियों की मौत हो गयी. मृतक तीर्थ यात्री राजस्थान के उदयपुर के प्रकाश चंद्र जैन (55) व ओमप्रकाश चितौरा (59) हैं. प्रकाश चंद्र जैन व ओमप्रकाश चितौरा पारसनाथ पर्वत की वंदना करने के […]

मधुबन : पारसनाथ पर्वत की वंदना करने के दौरान शुक्रवार की सुबह बीच रास्ते में हृदयगति रुक जाने से दो जैन तीर्थ यात्रियों की मौत हो गयी. मृतक तीर्थ यात्री राजस्थान के उदयपुर के प्रकाश चंद्र जैन (55) व ओमप्रकाश चितौरा (59) हैं. प्रकाश चंद्र जैन व ओमप्रकाश चितौरा पारसनाथ पर्वत की वंदना करने के लिए यहां पहुंचे हुए थे. पहाड़ की वंदना करने के दौरान रास्ते में ही दोनों की मौत हो गयी. दोनों के पार्थिव शरीर को डोली के सहारे श्री दिगंबर जैन बीसपंथी कोठी के प्रांगण में लाया गया. दोनों के पार्थिव शरीर को वाहन के जरिये उदयपुर ले जाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >