जानलेवा हमला मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

सोमवार को चैताडीह के पास रिवाॅल्वर के बट से वार कर शहबाज को किया गया था घायल गिरिडीह : सोमवार की शाम चैताडीह के पास एक युवक पर हुए जानलेवा हमला के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़ा गया आरोपी नगर थाना इलाके के हुट्टी बाजार निवासी डबलू है. […]

सोमवार को चैताडीह के पास रिवाॅल्वर के बट से वार कर शहबाज को किया गया था घायल

गिरिडीह : सोमवार की शाम चैताडीह के पास एक युवक पर हुए जानलेवा हमला के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़ा गया आरोपी नगर थाना इलाके के हुट्टी बाजार निवासी डबलू है.
इसकी पुष्टि पचंबा थाना प्रभारी शर्मानंद सिंह ने की है. डबलू को नगर थाना के टाइगर मोबाइल के जवान राजेश व राकेश ने बुधवार को पकड़ा. बाद में उसे पचंबा पुलिस के हवाले कर दिया गया. बता दें कि सोमवार की शाम को शहबाज अहमद घायल हो गया था.
शहबाज ने रंगदारी नहीं देने पर गोली चलाने व रिवाॅल्वर के बट से सिर पर वारकर घायल करने का आरोप लगाया था. सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद शहबाज को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया था. इस दौरान यह बताया गया था कि शहबाज 6 नंबर भंडारीडीह में खटाल का निर्माण करा रहा था.
सोमवार की शाम वह अपने खटाल से वापस स्टेशन रोड जा रहा था. इसी दौरान हुट्टी बाजार के डबलू व मोनू ने उसे रोक कर रंगदारी देने की मांग की और उसे घायल कर दिया. घटना के बाद से नगर थाना प्रभारी आदिकांत महतो, पुलिस निरीक्षक सहदेव प्रसाद व पचंबा थाना प्रभारी शर्मानंद सिंह आरोपियों की खोजबीन में जुट गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >