फसल नष्ट करने के विवाद में मारपीट, पांच घायल

देवरी : फसल नष्ट करने को लेकर हुए विवाद में शनिवार दोपहर करीब एक बजे दो पक्षों में मारपीट हो गयी, जिसमें पांच लोग घायल हो गए. घटना देवरी थाना क्षेत्र के जमडीहा गांव की है. मारपीट में विनोद मालाकार, विष्णु मालाकार, सुरेंद्र मालाकार, सुजीत मालाकार और कैलाश मालाकार घायल हुए हैं. सभी घायलों को […]

देवरी : फसल नष्ट करने को लेकर हुए विवाद में शनिवार दोपहर करीब एक बजे दो पक्षों में मारपीट हो गयी, जिसमें पांच लोग घायल हो गए. घटना देवरी थाना क्षेत्र के जमडीहा गांव की है. मारपीट में विनोद मालाकार, विष्णु मालाकार, सुरेंद्र मालाकार, सुजीत मालाकार और कैलाश मालाकार घायल हुए हैं.

सभी घायलों को देवरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए गंभीर रूप से जख्मी कैलाश मालाकार और विष्णु मालाकार को गिरिडीह भेज दिया गया है. घटना की सूचना देवरी पुलिस को दे दी गयी है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >