कुख्यात आजाद की निशानदेही पर छापेमारी

मरगोमुंडा से गिरिडीह पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ा गांडेय : गुरुवार को अहिल्यापुर थाना पुलिस के हत्थे चढ़े कुख्यात आजाद अंसारी उर्फ नुनू से पुलिस के अधिकारी लगातार पूछताछ कर रहे हैं. इसने कई घटनाओं की जानकारी पुलिस को दी है. उसने अपने साथियों के नाम भी बताये हैं. पूछताछ के बाद शुक्रवार को […]

मरगोमुंडा से गिरिडीह पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ा

गांडेय : गुरुवार को अहिल्यापुर थाना पुलिस के हत्थे चढ़े कुख्यात आजाद अंसारी उर्फ नुनू से पुलिस के अधिकारी लगातार पूछताछ कर रहे हैं. इसने कई घटनाओं की जानकारी पुलिस को दी है. उसने अपने साथियों के नाम भी बताये हैं. पूछताछ के बाद शुक्रवार को पुलिस की टीम ने कई स्थानों छापेमारी की है.
गिरिडीह पुलिस की टीम जामताड़ा व देवघर भी गयी है. छापेमारी के क्रम मरगोमुंडा(देवघर) थाना इलाके के बनसुंभी से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. उसका नाम मो शरीफ बताया जा रहा है. हालांकि, समाचार लिखे जाने तक शरीफ को थाना नहीं लाया गया था. बताया जाता है कि छापेमारी में आजाद की बाइक, मोबाइल भी जब्त किया गया है. एक आर्म्स बरामदगी की भी बात सामने आयी है, हालांकि अभी पुलिस मामले पर कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >