देवरी : बारिश का जमा पानी की निकासी को लेकर देवरी में गुरुवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. घटना में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल सुरेश राय, कांग्रेस राय, ललीता देवी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, देवरी में भर्ती करवाया गया.
इधर, मारपीट के मामले में एक पक्ष के महेश राय ने देवरी थाना में आवेदन देकर प्रफुल्ल राय, चक्रधर राय, रीता देवी, रेखा देवी, सरिता देवी आदि लोगों के विरुद्ध लाठी, कुल्हाड़ी, तलवार आदि से मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाया है. दिये गये आवेदन में कहा गया है कि गुरुवार सुबह को पंचायत के मुखिया व गण्यमान्य लोगों द्वारा घर का पानी निकासी को लेकर पंचायती की जा रही थी.
इसी दौरान आरोपी लाठी, तलवार, कुल्हाड़ी, ईंट, पत्थर से लैस होकर आये और मारपीट कर घायल कर दिया. साथ ही सोने की चेन छीन लिया. इधर ,दूसरे पक्ष के प्रफुल्ल राय ने आवेदन देकर गांव के ही सुरेश राय, सदानंद राय, महेश राय, गुलाब राय, कांग्रेस राय व निर्मला देवी के विरुद्ध मारपीट करने एवं घर रखे पैसे व जेवरात ले जाने का आरोप लगाया है. इस बाबत देवरी थाना के एएसआइ विनय कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले में दोनों पक्ष द्वारा आवेदन दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.
