रेलवे ट्रैक से युवक का शव बरामद

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना पुलिस ने शनिवार की दोपहर को गिरिडीह-मधुपुर रेलवे ट्रैक पर गरहाटांड़ के पास एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है. उम्र लगभग 35 वर्ष के आस-पास है. शनिवार को रेलवे ट्रेक पर युवक का कटा हुआ शव पड़े होने की सूचना ग्रामीणों ने मुफस्सिल थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर को […]

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना पुलिस ने शनिवार की दोपहर को गिरिडीह-मधुपुर रेलवे ट्रैक पर गरहाटांड़ के पास एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है. उम्र लगभग 35 वर्ष के आस-पास है. शनिवार को रेलवे ट्रेक पर युवक का कटा हुआ शव पड़े होने की सूचना ग्रामीणों ने मुफस्सिल थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर को दी.

इसके बाद थाना प्रभारी के निर्देश पर सअनि जीतेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ गरहाटांड़ पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. सअनि सिंह ने बताया कि शव सड़ गया था और उसमें कीड़ा लगा हुआ था. प्रथम दृष्टया ट्रेन से गिरने से मौत होने की आशंका है. शव की हालत देख कर लग रहा है कि एक-दो दिन पुराना है. एक पैर कटा हुआ था. इसके अलावा पेट फटा हुआ था. ने बताया कि शव का पहचान नहीं हो सकी है. शिनाख्त के लिए प्रयास किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >