झपट्टा मार गिरोह के दो गिरफ्तार

गिरिडीह : झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने वाले अपराधियों को गिरफ्तार करने में नगर पुलिस को सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों में कुरैशी मुहल्ला निवासी मो. यूसुफ आलम व मो. अरबाज शामिल है. इनके पास से सैमसंग कंपनी का एक मोबाइल भी बरामद किया गया है. जब्त […]

गिरिडीह : झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने वाले अपराधियों को गिरफ्तार करने में नगर पुलिस को सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों में कुरैशी मुहल्ला निवासी मो. यूसुफ आलम व मो. अरबाज शामिल है. इनके पास से सैमसंग कंपनी का एक मोबाइल भी बरामद किया गया है. जब्त मोबाइल जितेंद्र यादव का है. जितेंद्र पचंबा थाना इलाके के सुग्गासार का रहनेवाला है. आठ अप्रैल को जितेंद्र से मोबाइल की छिनतई रेलवे स्टेशन के समीप से हुई थी.

इसे लेकर जितेंद्र ने थाना में प्राथमिकी भी दर्ज करायी थी. यह जानकारी थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक आदिकांत महतो ने प्रेस वार्ता कर दी. उन्होंने बताया कि सोमवार की रात को मोबाइल छिनतई की शिकायत मिलने के बाद से ही टीम गठित कर उचक्कों की खोजबीन शुरू कर दी गयी थी. छानबीन के क्रम में पता चला कि छिनतई करने का काम कुरैशी मुहल्ला के दो युवकों ने किया है.
इसके बाद बुधवार को दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया. पकड़े गये युवकों के पास से छीना गया मोबाइल भी बरामद किया गया. दोनों ने मोबाइल छिनतई की कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. दोनों ने बताया है कि सुनसान स्थान पर शिकार को टारगेट करते हैं. थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों को जेल भेज दिया गया है. छापेमारी अभियान में अवर निरीक्षक राधेश्याम पांडेय, प्रदीप कुमार व टाइगर मोबाइल के जवान राजेश कुमार शामिल थे. जबकि प्रेस वार्ता में सअनि राजीव कुमार सिंह मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >