दवा दुकान से हजारों की चोरी

गिरिडीह : नगर थाना इलाके के बख्शीडीह रोड स्थित मां काली ट्रेडर्स नामक दवा दुकान में हजारों की चोरी हो गयी है. इस संदर्भ में दुकानदार राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात को वह दुकान बंद कर घर चले गये थे. इस दौरान दुकान में दिन भर की बिक्री और बाजार से बकाया […]

गिरिडीह : नगर थाना इलाके के बख्शीडीह रोड स्थित मां काली ट्रेडर्स नामक दवा दुकान में हजारों की चोरी हो गयी है. इस संदर्भ में दुकानदार राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात को वह दुकान बंद कर घर चले गये थे. इस दौरान दुकान में दिन भर की बिक्री और बाजार से बकाया वसूली का पैसा दुकान में ही रखा था.

बुधवार को जब वह दुकान आये, तो देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ है. दुकान में रखे नगदी तथा कई सामानों की चोरी हो गयी है. इस मामले की सूचना नगर पुलिस को भी राजेश ने दी. सूचना मिलने के बाद नगर पुलिस दुकान में पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले का उद्भेदन हो जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >