गिरिडीह : हीरोडीह थाना क्षेत्र के मकुडीह मोड़ में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर एक पक्ष के कुछ लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों के साथ मारपीट की. मारपीट में महिला समेत चार लोग घायल हो गये. इस संबंध में घायल ललिता देवी ने बताया कि वह अपने पति अनिल कुमार वर्णवाल, पुत्र राहुल व राजनंदन के साथ मिलकर घर के पास स्थित बगान में काम कर रही थी.
इसी बीच पवन कुमार और उसकी पत्नी व पप्पू कुमार गाली-गलौज करते हुए आये और घर में घुस लाठी, डंडा व कुदाल से लैस होकर मारपीट करने लगे. मारपीट में ललिता देवी के सिर में गंभीर चोट आयी है. सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
