साइबर क्राइम के आरोपी की तलाश में जयपुर पुलिस पहुंची

साइबर क्राइम के आरोपी की तलाश में जयपुर पुलिस पहुंची गिरिडीह. जयपुर(राजस्थान)की पुलिस शुक्रवार की दोपहर को साइबर क्राइम के आरोपी भुनेश्वर पांडेय की तलाश में गिरिडीह पहुंची. जयपुर पुलिस भुनेश्वर के निवास स्थान के साथ-साथ पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी ले रही है. शुक्रवार को जयपुर पुलिस की टीम मुफस्सिल पुलिस के साथ थाना […]

साइबर क्राइम के आरोपी की तलाश में जयपुर पुलिस पहुंची गिरिडीह. जयपुर(राजस्थान)की पुलिस शुक्रवार की दोपहर को साइबर क्राइम के आरोपी भुनेश्वर पांडेय की तलाश में गिरिडीह पहुंची. जयपुर पुलिस भुनेश्वर के निवास स्थान के साथ-साथ पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी ले रही है. शुक्रवार को जयपुर पुलिस की टीम मुफस्सिल पुलिस के साथ थाना इलाके के चुंगलो पहुंची. बताया कि गत 12 सितंबर 2017 को चंदवाजी थाना(जयपुर) में साइबर ठगी की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. छानबीन की गयी तो भुनेश्वर पांडेय का नाम सामने आया. डिटेल निकाला गया तो भुनेश्वर का पता गिरिडीह का चुंगलो का निकला. इधर मुफस्सिल पुलिस ने बताया कि जयपुर पुलिस के बताये डिटेल के आधार पर सत्यापन किया जा रहा है .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >