18 को मनायी जायेगी बिनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथिमधुबन. पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय के चिरकी स्थित हटियाटांड़ मैदान के विनोदधाम में 18 दिसंबर को झामुमो के संस्थापक स्व. विनोद बिहारी महतो की 26वीं पुण्यतिथि मनायी जायेगी. यह जानकारी झामुमो के प्रखंड सचिव राधेश्याम मोदक ने दी. उन्होंने बताया कि इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया जायेगा. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शरीक होंगे. कार्यक्रम को सफल करने में बाबूराम सोरेन, हीरालाल महतो, युवराज महतो, महावीर मुर्मू, अमर तुरी, अंबिका राय, बैद्यनाथ महतो, बिरजू मरांडी, चांदोलाल हेंब्रम, बाबूराम मुर्मू, विद्याभूषण मिश्रा, पिंकू साव, अभिषेक कुमार, शंकर पांडेय, संदीप चौरसिया आदि मौजूद थे. इधर, विनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि समारोह को सफल करने को ले झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुदिव्य कुमार सोनू ने शुक्रवार को पीरटांड़ प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया. दौरे के दौरान वे नावाडीह, मधुपुर, घटियारी, हंसालो, दिवानडीह, खबरियाबेड़ा, चंपानगगर समेत कई गांव जाकर लोगों से मिले और कार्यक्रम में शिरकत करने की अपील की. इस दौरान चंपानगर में पिकनिक का भी आयोजन किया गया. जिसमें श्री सोनू के अलावा हीरालाल महतो, बिरजू मरांडी, महावीर मुर्मू, अंबिका राय, प्रसादी महतो, मेघलाल महतो, माणिक चंद आदि ने शिरकत की.
18 को मनायी जायेगी बिनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि
18 को मनायी जायेगी बिनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथिमधुबन. पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय के चिरकी स्थित हटियाटांड़ मैदान के विनोदधाम में 18 दिसंबर को झामुमो के संस्थापक स्व. विनोद बिहारी महतो की 26वीं पुण्यतिथि मनायी जायेगी. यह जानकारी झामुमो के प्रखंड सचिव राधेश्याम मोदक ने दी. उन्होंने बताया कि इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का भी […]
