पीरटांड़ में बालू लदे पांच ट्रक जब्त, जांच में जुटी पुलिस

क्षमता से अधिक लोड है बालू, पथराटांड़ मोड़ से पकड़ा गया ट्रकों को देवरी. चतरो – बेंगाबाद मुख्य मार्ग पर देवरी थाना क्षेत्र के पथराटांड़ मोड़ पर बालू लदे पांच ट्रक को जब्त किया गया है. अंचलाधिकारी सह बीडीओ कुमार देवेश द्विवेदी ने बताया कि सूचना मिली थी कि चतरो-बेंगाबाद मार्ग से अवैध बालू लदा […]

क्षमता से अधिक लोड है बालू, पथराटांड़ मोड़ से पकड़ा गया ट्रकों को

देवरी. चतरो – बेंगाबाद मुख्य मार्ग पर देवरी थाना क्षेत्र के पथराटांड़ मोड़ पर बालू लदे पांच ट्रक को जब्त किया गया है. अंचलाधिकारी सह बीडीओ कुमार देवेश द्विवेदी ने बताया कि सूचना मिली थी कि चतरो-बेंगाबाद मार्ग से अवैध बालू लदा ट्रक निकल रहा है.

देवरी पुलिस की टीम के साथ छापामारी की गयी. थाना क्षेत्र पथराटांड़ सुखलजोरिया के पास से बालू लदे वाहन को रोककर ड्राइवर से चालान व अन्य कागजात मांगे तो वह दिखा नहीं पाया तो पांचों ट्रकों को जब्त कर थाना लाया गया. सभी ट्रकों में क्षमता से अधिक बालू लदा है. इसकी सूचना सहायक खनन पदाधिकारी को दे दी गयी है. छापामारी टीम में देवरी के थाना प्रभारी सुनीत कुमार, एसआइ उपेंद्र कुमार राय, एएसआइ विनय सिंह, धंजीव कुमार सिंह, शामिल थे. इधर देवरी के थाना प्रभारी सुनीत कुमार ने बताया कि पांच ट्रकों को जब्त कर मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >