एक ही रात छह घरों से चोरी

बगोदर थाना क्षेत्र में एक ही रात एक साथ छह घरों में जेवर-नगदी समेत करीब चार लाख की संपत्ति चोरी हो गयी. घटना से इलाके के ग्रामीण में दहशत हैं. ग्रामीणों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने तथा चोरी का खुलासा करने की मांग की है. बगोदर : बगोदर थाना क्षेत्र के धरगुल्ली व कुदर गांव […]

बगोदर थाना क्षेत्र में एक ही रात एक साथ छह घरों में जेवर-नगदी समेत करीब चार लाख की संपत्ति चोरी हो गयी. घटना से इलाके के ग्रामीण में दहशत हैं. ग्रामीणों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने तथा चोरी का खुलासा करने की मांग की है.
बगोदर : बगोदर थाना क्षेत्र के धरगुल्ली व कुदर गांव में बुधवार की रात चोरों ने लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. घटना के समय घर के सभी सदस्य सोये हुए थे. परिजनों को सुबह घटना की जानकारी मिली. घटना के दौरान चोरों ने परिवार के सदस्यों का कमरा बाहर से बंद कर दिया था.
धरगुल्ली गांव के विनोद दास के घर से चोरी गया बक्सा गुरुवार सुबह पास के ही खेत में पड़ा मिला, जिसमें कुछ कपड़े मिले. घटना की सूचना पाकर गुरुवार को बगोदर पुलिस धरगुल्ली व कुदर गांव पहुंची और गृहस्वामियों से जानकारी ली. बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, धरगुल्ली पंसस शेख बदरूद्दीन, जिप सदस्य पूनम महतो पहुंचे भी पहुंचे. विधायक श्री महतो ने घटना का जल्द उद‍्भेदन करने की मांग की है.
किसके घर से क्या ले गये चोर : कुदर गांव निवासी निकहत परवीण के घर से नगद 25 हजार व इतने ही मूल्य के सोने-चांदी के जेवर, कैला महतो के घर से 45 हजार नगद व घर से सटी दुकान से करीब 50 हजार की सामग्री, वहीं धरगुल्ली गांव के झारखंडी माली के घर से 40 हजार नगद, व 50 हजार के जेवर, कुदर गांव के साजिद अंसारी के घर से पांच हजार नगद व सोने-चांदी के जेवर, धरगुल्ली गांव के मंजूर शेख के घर से 20 हजार नगद व 40 हजार के जेवर तथा धरगुल्ली गांव के विनोद दास के घर से 53 हजार नगद व दस से 15 हजार के जेवर.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >