बगोदर : केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत अभियान बगोदर बाजार में दम तोड़ती नजर आती है. जगह-जगह कूड़ा-कचरा का जमा है. इससे लोगों को परेशानी हो रही है. लोगों के अनुसार बस पड़ाव में लगाये गये डस्टबीन की प्रतिदिन सफाई नहीं होती है. एक-एक सप्ताह तक कचरा पड़ा रहता है. इससे निकलने वाली दुर्गंध से यात्रियों को काफी असुविधा होती है.
साथ ही बीमारी फैलने का डर बना रहता है. बाजार के दुर्गा मंदिर, थाना, साईं मंदिर, मस्जिद रोड समेत कई स्थानों पर खुले रूप से कचरा जमा किया जाता है. लोगों का कहना है कि कचरा के ढेर से मक्खी-मच्छर का प्रकोप बढ़ गया है.
