प्रधानमंत्री आवास योजना. जिला की 56 पंचायतों में धूमधाम से किया गया आयोजन
गरीबों को रोटी,कपड़ा और मकान उपलब्ध कराने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही हैं . इसी कड़ी में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जिले की 56 पंचायतों में सोमवार को लाभुकों को गृह प्रवेश कराया गया. इसे लेकर डीसी उमाशंकर सिंह विभिन्न विभाग के अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की थी.
जमुआ : डीसी उमाशंकर सिंह ने सोमवार को जमुआ प्रखंड की बेरहाबाद पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों का गृह प्रवेश कराया. लाभुकों के घर-घर जाकर गैस व बिजली कनेक्शन की जांच भी की. कहा कि जिले में करीब 200 पंचायतों में बीडीओ, सीओ व पर्यवेक्षकों को इस कार्यक्रम में लगाया गया है. कार्यक्रम में विधायक व सांसद भी पहल कर रहे हैं.
कहा कि बेरहाबाद पंचायत के तीन गांवों में गृह प्रवेश कार्यक्रम कराया गया है. जिले में 7500 प्रधानमंत्री आवास बनाये गये हैं और आने वाले दिनों में चार हजार आवास बनाये जायेंगे. यह आवास दिसंबर तक पूरा हो जायेगा. डीसी ने कहा कि जो लोग आवास योजना के लाभ से छूट गये हैं, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है. आने वाले वित्तीय वर्ष में ऐसे लोगों को भी आवास दिया जायेगा. डीसी ने लाभुकों को निर्देश दिया कि शौचालय निर्माण को पूरा करें.
उन्होंने मुखिया को निर्देश दिया कि जिन लाभुकों को गैस कनेक्शन दिया गया है, उन्हें प्रशिक्षण दें. बीडीओ को निर्देशित किया गया कि आवास योजना में गति लायें. पंचायत के मुखिया, रोजगार सेवक व पंचायत सचिव को निर्देशित किया गया कि दिसंबर तक सभी आवास योजना पूरा कर लें. मौके पर जमुआ बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार, बेरहाबाद मुखिया जागो देवी, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, राजू हजाम, अमृत दास, भाजपा नेता नंदकिशोर यादव आदि मौजूद थे. इधर बलगो, चरघरा, चकमनजो, चुंगलखार, बेरहाबाद में लाभुकों को गृह प्रवेश करवाया गया. बलगो में डीआरडीए के परियोजना पदाधिकारी रामविलास पासवान, प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष कैलाश प्रसाद साव, मुखिया केशरी देवी, जिप प्रतिनिधि दीपक वर्मा, पंसस प्रयाग प्रसाद यादव, आजसू नेता रोहित दास, मुखिया रमेश कुमार कुशवाहा आदि मौजूद थे. इधर चरघरा पंचायत में आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि डा. दशरथ प्रसाद वर्मा व प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अंजन कुमार सिन्हा, राजेंद्र प्रसाद राय, मुखिया कुंती देवी आदि मौजूद थे.
राजधनवार. धनवार के बरजो, आरखांगो, धनपुरा तथा महेशमरवा पंचायत में सोमवार को नवनिर्मित पीएम आवासों में गृह प्रवेश हुआ. बरजो में बीडीओ प्यारेलाल ने तथा आरखांगो में सीओ शशिकांत सिंकर लाभुकों को गृह प्रवेश कराया और मिठाइयां बांटी गयी. बरजो में गृह-प्रवेश उत्सव का भी आयोजन हुआ. इस दौरान बरजो मुखिया सबदर अली, पंसस धनेश्वरी देवी, मंजूर आलम, अब्दुल गफूर, सांसद प्रतिनिधि अनिल राय, कई वार्ड सदस्य व गणमान्य लोगों के हाथों लाभुकों को प्रशंसा-पत्र व कंबल भेंट किया गया. बीडीओ ने इस दौरान लाभुकों व ग्रामीणों को स्वच्छता का शपथ भी दिलाया. कार्यक्रम में पंचायत सचिव दशरथ प्रसाद, अजहर सईद, बबलू यादव, अशोक चौधरी, महेंद्र विश्वकर्मा, हरो महतो, उदय सिंह, मन्नू सिंगज, बबलू सिंह, बुल्लू सिंह, चमरू पंडित, सराफत, मो सरफुद्दीन, शकीला खातून आदि शामिल थे.
तिसरी. तिसरी पंचायत में मुख्य अतिथि जिला जल छाजन के तकनीकी विशेषज्ञ दिलीप देव, तिसरी मुखिया जुलेखा खातून उपस्थित थीं. कार्यक्रम के तहत तिसरी के चिलगिली, पंदनाटांड़, तिसरी पंचायत के लाभुकों को गृह प्रवेश कराया गया. मौके पर प्रखंड सहायक सुनील पंडा, प्रखंड समन्यवयक सुधीर कुमार राम, जनसेवक श्रीकांत कुमार गुप्ता, 20 सुत्री सदस्य प्रकाश पासवान, रोजगार सेवक कांग्रेस यादव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.
मधुबन. पीरटांड़ प्रखंड की बांध पंचायत में विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, प्रखंड प्रमुख सिकंदर हेंब्रम, जिप सदस्य सबीना हांसदा, अर्जुन हेंब्रम, डीटीओ योगेंद्र प्रसाद, बीडीओ बैद्यनाथ उरांव, अनूप सिन्हा, शरद भक्त, बबलू साव, अरविंद चंद्र राय, प्रकाश दास समेत कई अधिकारी मौजूद थे.
इस दौरान लाभुकों को पुरस्कृत भी किया गया. चिरकी पंचायत की मुखिया रूपा देवी ने बताया कि पंचायत के मधुपुर, मंझलाडीह, हरलाडीह, हरिजन टोला में लाभुकों को गृह प्रवेश कराया गया. बिशनपुर पंचायत के घाटाडीह व खेताडाबर में लाभुकों को गृह प्रवेश कराया गया. मौके पर पंसस तीर्थनाथ सिंह, मुखिया प्रतिनिधि चांदोलाल हेम्ब्रम, उप मुखिया तिलकचंद महतो, विश्वनाथ महतो, पंसस सोमरा हेंब्रम, मीरा देवी, सुखदेव महतो, पप्पू महतो, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे.
देवरी : प्रखंड की चहाल, परसाटांड़, असको, खटौरी व चतरो पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को गृह प्रवेश करवाया गया. परसाटांड़ पंचायत में अनुमंडल पदाधिकारी रविशंकर विद्यार्थी के नेतृत्व में लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास में गृह प्रवेश करवाया गया. श्री विद्यार्थी ने लाभुकों के बीच गैस किट का वितरण किया. मौके पर मुखिया गीता देवी, पंसस रउफ अंसारी, कनीय अभियंता रईस अख्तर, बीस सूत्री के अध्यक्ष सुरेश हाजरा, पंकज राम, वार्ड सदस्य सुरेंद्र तिवारी आदि मौजूद थे. असको पंचायत में बीडीओ कुमार देवेश द्विवेदी के नेतृत्व में गृह प्रवेश करवाया गया. मौके पर मुखिया श्यामसुंदर दास, कनीय अभियंता कृष्ण मुरारी पप्पू, विमल कुमार, रिंकू मंडल, पीएमएवाईजी के प्रखंड समन्वयक सुमित चन्द्रवंशी आदि थे. चहाल पंचायत में मुखिया समसुनिया खातून के नेतृत्व में लाभुकों को गृह प्रवेश करवाया गया.
मौके पर झामुमो नेता कुर्बान अंसारी, उप मुखिया जुलेखा खातून, वार्ड सदस्य जुलेखा खातून, हमीदा खातून, हीरो यादव, इनामुल अंसारी, कलीम अंसारी आदि थे. चतरो पंचायत में डीआरडीए के परियोजना पदाधिकारी बसंत कुमार के नेतृत्व में गृह प्रवेश हुआ. मौके पर मुखिया सविया देवी समेत कई लोग मौजूद थे. खटौरी पंचायत के कुलुमबाद गांव में लाभुक को गृह प्रवेश करवाया गया. मौके पर भूमि संरक्षण पदाधिकारी दिनेश कुमार मांझी व कल्याण पदाधिकारी मांग किस्कू, जिप प्रतिनिधि अशोक कुमार, मुखिया नवीन मुर्मू, पंचायत सचिव उमेश राय आदि मौजूद थे.
बिरनी. प्रखंड के सिमराढाब, बरहमसिया, केंदुआ, खरखरी, बलिया में बीडीओ पप्पू रजक ने लाभुकों को माला पहनाकर गृह प्रवेश कराया. मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी संदीप मधेशिया, बीपीआरओ विनोद साहू, बीसीओ सजंय शर्मा, कृषि पदाधिकारी लखनलाल पंडित, प्रखंड समन्वयक सजंय शर्मा, सोनम कुमारी, बीपीओ उज्वल किशोर प्रसाद, प्रमुख सुलोचना देवी, बीससूत्री अध्यक्ष मृत्युंजय राय, उपाध्यक्ष तुलसी यादव, सांसद प्रतिनिधि मनोज सिंह, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण दास, मुखिया मुनावती बैठा, प्रेमचंद कुशवाहा, मयजुम खातून, शोभा राय, बसंती देवी, पंसस मीना देवी आदि मौजूद थे.
डुमरी. प्रखंड की पांच पंचायतों में लाभुकों को गृह प्रवेश कराया गया. ससारखो में डुमरी एसडीओ ज्ञानप्रकाश मिंज, नागाबाद में प्रभारी बीडीओ सह कार्यपालक दंडाधिकारी राहुल देव, खुद्दीसार में डीआरडीए निदेशक पंकज सिंह, जीतकुंडी में सीओ रवींद्र कुमार पांडेय व बड़की बेरगी पंचायत में सीडीपीओ अलका रानी की उपस्थिति में लाभुकों को गृह प्रवेश कराया गया.
मौके पर मुखिया इन्द्रवंती देवी, पंसस शुकरलाल बास्के, लालमनी सिंह, पंचायती राज पदाधिकारी डुमरी महेश दास, कनीय अभियंता नौशाद आलम, अशोक कुमार शर्मा, महावीर ठाकुर, पंचायत सेवक विजय कुमार, रोजगार सेवक रविशंकर रवि आदि उपस्थित थे.
