गिरिडीह : सीसीएल गिरिडीह कोलियरी अंतर्गत बनियाडीह मुख्य मार्ग एवं नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलडीहा पेट्रोल पंप स्थित गिरिडीह-डुमरी मार्ग के किनारे ट्रकों को खड़ा कर दिया जा रहा है.
इससे आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है. बनियाडीह मुख्य मार्ग सिंगल है. डीएवजी की स्कूल बस, मध्य विद्यालय बनियाडीह व हाई स्कूल आने-जाने के लिए छात्र-छात्राएं इसी मार्ग का प्रयोग करते हैं. टेंपों का भी इसी मार्ग से आवागमन होता है. ऐसे में ट्रकों को मुख्य सड़क के बगल में खड़ा कर दिये जाने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. बताया जाता है कि पूर्व में डंप यार्ड में ट्रकों को खड़ा किया जाता था, लेकिन ट्रक चालकों की मनमानी की वजह से राहगिरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. अक्सर जाम की भी समस्या बनी रहती है. इस संबंध में सीसीएल ट्रक ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने कहा कि परियोजना पदाधिकारी से डंप यार्ड को समतल कराने की मांग की गयी है, ताकि ट्रकों को वहां पर व्यस्थित तरीके से खड़ा किया जा सके.
