बगोदर. मानव समन्वय संगठन (मानवाधिकार) की बैठक कुसमर्जा पंचायत के बरवाडीह गांव में रविवार की देर रात हुई. मुख्य अतिथि मानवाधिकार झारखंड-बिहार के प्रदेश सचिव शनिचर पंडित थे. बैठक में महिला संगठन का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों का चयन किया गया. श्री पंडित ने कहा कि महिलाओं को अधिकार व उनकी रक्षा के लिए गांव में मानवाधिकार महिला इकाई की गठन किया गया है. इसका उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी बनाना है. महिलाएं घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों का डटकर मुकाबला स्वयं करें. पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर महिलाएं आगे बढ़ें. उन्होंने महिलाओं से अपील की कि संगठन में अन्य महिलाओं को भी जोड़ें, ताकि संगठन मजबूत व इसका विस्तार वृहद पैमाने पर हो सके.
अमरीका अध्यक्ष व बिंदु बनीं सचिव
इस दौरान संगठन की महिला इकाई का गठन किया गया. अध्यक्ष अमरीका देवी, उपाध्यक्ष मंजू देवी, सचिव बिंदु देवी, उप सचिव शिला देवी, कोषाध्यक्ष जसवा देवी, महिला संगठन निर्देशक दशरथ यादव, उप निर्देशक रेखा देवी समेत 53 कार्यकारिणी सदस्य का चयन किया गया.
काफी संख्या में महिलाओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की. महिलाओं ने अपने गांव, मुहल्ला, टोला में प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत का सपना को पूरा करने की बात कही. उप निर्देशक रेखा देवी ने कहा कि संगठन के माध्यम से सबसे पहले गांव को नशा मुक्त करना है, ताकि घर की बेटी-बहू के मान-सम्मान को बचाया जा सके. मौके पर कुसमी देवी, जिरवा देवी, गीता देवी, भगिया देवी, मालती देवी, धानेश्वरी देवी, प्यासी देवी, मिनवा देवी, बबीता देवी, खगिया देवी, राधवा देवी, ननकी देवी, मोहनी देवी समेत काफी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे.
