- बारिश से आलू की फसल खराब होने की आशंका

– बारिश से आलू की फसल खराब होने की आशंका देवरी. देवरी प्रखंड इलाके में मंगलवार को हुई झमाझम बारिश से आलू की फसल खराब होने की आशंका है. इससे किसान चिंतित हैं. किसान अशोक राय, सुरेश तिवारी, सदानंद दास आदि ने बताया कि बारिश से खेत में लगायी गयी आलू की फसल चौपट हो […]

– बारिश से आलू की फसल खराब होने की आशंका देवरी. देवरी प्रखंड इलाके में मंगलवार को हुई झमाझम बारिश से आलू की फसल खराब होने की आशंका है. इससे किसान चिंतित हैं. किसान अशोक राय, सुरेश तिवारी, सदानंद दास आदि ने बताया कि बारिश से खेत में लगायी गयी आलू की फसल चौपट हो गयी है. अब पुनः खेत तैयार कर आलू के बीज लगाने होंगे. इधर बारिश के कारण आलू के बीज की बिक्री ठप हो गयी. देवरी प्रखंड के उप प्रमुख भीखण मंडल, पंसस संघ देवरी इकाई के अध्यक्ष धोकल दास ने देवरी प्रखंड में बारिश से धान व आलू की फसल की क्षति उठाने वाले किसानों को मुआवजा देने की मांग जिला प्रशासन से की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >