लाखों की लागत से निर्मित पानी टंकी बेकार

लाखों की लागत से निर्मित पानी टंकी बेकार चपुआडीह. बेंगाबाद प्रखंड के ताराजोरी पंचायत भवन के पास लाखों की लागत से निर्मित पानी टंकी एक वर्ष से बेकार पड़ी है. विभाग को सूचना देने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों में भारी रोष है. आजसू के जिला सचिव रविलाल हांसदा […]

लाखों की लागत से निर्मित पानी टंकी बेकार चपुआडीह. बेंगाबाद प्रखंड के ताराजोरी पंचायत भवन के पास लाखों की लागत से निर्मित पानी टंकी एक वर्ष से बेकार पड़ी है. विभाग को सूचना देने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों में भारी रोष है. आजसू के जिला सचिव रविलाल हांसदा व उपाध्यक्ष मो़ मिराज ने कहा कि पानी टंकी के पास डीप बोरिंग होने के बावजूद पेयजलापूर्ति पंचायत सचिवालय समेत स्थानीय इलाके में नहीं हो रही है. लोगों ने बताया कि पंचायत सचिवालय में किसी भी प्रकार की बैठक होती है तो जनप्रतिनियों के लिए दूर से पानी लाना पड़ता है. इधर पंसस पानमुन्नी टुडू, रघु हेंब्रम,उप मुखिया श्यामलाल हांसदा ,पूर्व उप मुखिया निर्मल टुडू , पूर्व मुखिया बुधन हांसदा , मुकेश किस्कू, चंदलाल टुडू, अनीता किस्कू , रमेश बेसरा, सुनील बेसरा, बड़कू बेसरा, चेरका मुर्मू, बड़की मुर्मू, बुधनी हेंब्रम, चंदन किस्कू, हेमलाल मुर्मू समेत कई ने डीप बोरिंग चालू कर व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >