दस वर्ष पूर्व भवन बनकर तैयार, कभी नहीं बैठे डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी

दस वर्ष पूर्व भवन बनकर तैयार, कभी नहीं बैठे डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी विडंबना. ग्रामीणों को नहीं मिल रहा चिकित्सा सुविधा का लाभ, सपना रहा अधूरा हाल स्वास्थ्य उपकेंद्र शहरपुरा काचित्र परिचय : 21. स्वास्थ्य उपकेंद्र शहरपुरा का भवन. सियाटांड़. ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर लाखों की लागत से सियाटांड़ पंचायत […]

दस वर्ष पूर्व भवन बनकर तैयार, कभी नहीं बैठे डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी विडंबना. ग्रामीणों को नहीं मिल रहा चिकित्सा सुविधा का लाभ, सपना रहा अधूरा हाल स्वास्थ्य उपकेंद्र शहरपुरा काचित्र परिचय : 21. स्वास्थ्य उपकेंद्र शहरपुरा का भवन. सियाटांड़. ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर लाखों की लागत से सियाटांड़ पंचायत के शहरपुरा में करीब दस वर्ष पूर्व निर्मित स्वास्थ्य उपकेंद्र बेकार पड़ा है. रख-रखाव के अभाव में स्वास्थ्य उपकेंद्र का भवन जर्जर भी हो गया है. शहरपुरा गांव जमुआ प्रखंड मुख्यालय से महज बीस किमी की दूरी पर स्थित है. उपकेंद्र का भवन बनने से ग्रामीणों को उम्मीद थी कि अब गांव में ही स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी, लेकिन स्वास्थ्य केंद्र के आसपास की लगभग पांच हजार आबादी का सपना धरा का धरा ही रह गया है. निर्माण के बाद से आज तक एक बार भी केंद्र पर न डॉक्टर न स्वास्थ्यकर्मी बैठे हैं. भवन के प्रति न तो प्रशासन का ध्यान है और न ही स्वास्थ्य विभाग इस पर गंभीर है. लिहाजा, ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है. ग्रामीणों में है आक्रोशग्रामीणों को स्वास्थ्य उप केंद्र से बेहतर सुविधा नहीं मिलने के कारण लोगों में भारी आक्रोश है. मनोज वर्मा, शंकर राय, सुभाष वर्मा, दीनदयाल वर्मा, पिंकू कुमार, महेंद्र कुमार, बंसत कुमार, विनय कुमार वर्मा आदि ने बताया कि शहरपुरा स्वास्थ्य उप केंद्र का भवन काफी जर्जर हो गया है. भवन बनने के बाद से अब तक तक इस स्वास्थ्य केंद्र से ग्रामीणों को कोई लाभ नहीं मिला है. गांव के बीमार व्यक्तियों को इलाज कराने के लिए इलाके के झोला छाप डॉक्टरों पर निर्भर रहना पड़ता है. क्या कहतीं है मुखियासियाटांड़ पंचायत की मुखिया सुनीता वर्मा ने कहा कि पदाधिकारियों की उदासीनता के कारण ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही है. पंचायत प्रतिनिधियों को फिलहाल स्वास्थ्य विभाग से किसी तरह का आदेश प्राप्त नहीं हुआ है. इसलिए कुछ नहीं कहा जा सकता है.जानकारी लेकर की जायेगी पहल : सीएससिविल सर्जन डाॅ. कमलेश्वर प्रसाद ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है. भवन बना है तो वहां यूनिट की स्वीकृति है या नहीं, यूनिट है तो किन परिस्थितियों में वहां स्वास्थ्य कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं हो पायी है. यह सब दस्तावेज देखने बाद ही कुछ कहा जा सकता है. जानकारी लेकर पहल की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >