पारसनाथ स्टेशन पर घायल हालत में मिले सिंदरी थानेदार

निमियाघाट : धनबाद जिला के सिंदरी थाना प्रभारी अरविंद कुमार गुरुवार को घायल हालत में पारसनाथ स्टेशन में मिले. स्थानीय नर्सिंग होम में उनका इलाज कराया गया. गुरुवार की शाम को हटिया-पटना ट्रेन के गुजरने के बाद प्लेटफाॅर्म पर वह घायल हालत में दिखे. इसके बाद वह स्टेशन की पार्किंग से एक वाहन पर किराये […]

निमियाघाट : धनबाद जिला के सिंदरी थाना प्रभारी अरविंद कुमार गुरुवार को घायल हालत में पारसनाथ स्टेशन में मिले. स्थानीय नर्सिंग होम में उनका इलाज कराया गया.
गुरुवार की शाम को हटिया-पटना ट्रेन के गुजरने के बाद प्लेटफाॅर्म पर वह घायल हालत में दिखे. इसके बाद वह स्टेशन की पार्किंग से एक वाहन पर किराये पर लेकर स्थानीय नर्सिंग होम पहुंचे. बाद में जब उनसे घटना के संदर्भ में जानकारी ली गयी तो उसने खुद को सिंदरी का थाना प्रभारी बताया . इसके अलावा कुछ भी बताने से इंकार कर दिया. इलाज कराने के बाद वह निमियाघाट थाना पहुंचे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >