हड़ताल पर रहे ग्रामीण डाक सेवक, दिया धरना

गिरिडीह. 19 सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीण डाक सेवक बुधवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे. इस दौरान डाक सेवकों ने प्रधान डाकघर के समक्ष धरना भी दिया. वक्ताओं ने कमलेशचंद कमेटी की सिफारिशों को लागू करने की मांग की. कहा कि आठ घंटों की सेवा देने के बाद भी उन्हें पेंशन की सुविधा नहीं दी […]

गिरिडीह. 19 सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीण डाक सेवक बुधवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे. इस दौरान डाक सेवकों ने प्रधान डाकघर के समक्ष धरना भी दिया. वक्ताओं ने कमलेशचंद कमेटी की सिफारिशों को लागू करने की मांग की. कहा कि आठ घंटों की सेवा देने के बाद भी उन्हें पेंशन की सुविधा नहीं दी जा रही है.
बताया कि हड़ताल के कारण डाकघर में सभी प्रकार के कार्य ठप रहे. मौके पर अखिलेश्वर प्रसाद यादव, मोहन महतो, कैलाशपति पांडेय, ब्रजकिशोर सिन्हा, राजेंद्र कुमार, तेजलाल महतो, छोटन हजाम, सुदामा तुरी, जयप्रकाश मुर्मू, संजय कुमार, पारस कुमार सिंह, जुबैद अंसारी, अलकेश सोरेन, बसंत कुमार आदि मौजूद थे.
निमियाघाट. इसरी उप डाकघर व डुमरी उप डाक घर के समक्ष बुधवार को मांगों को लेकर ग्रामीण डाक सेवक अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे. नेतृत्व चेतलाल राम ने किया. कहा कि महासचिव एसएस महादेवइया के नेतृत्व में यह आंदोलन किया जा रहा है. मांगों में सभी ग्रामीण डाक सेवकों का स्थायीकरण, सातवां वेतनमान देने, स्थायी कर्मचारियों की तरह पेंशन देना आदि शामिल हैं. मौके पर उमेश कुमार वर्णवाल, चेतलाल राम, रामलाल पंडित, सुरेश महतो, ओमप्रकाश, महेंद्र यादव, मुरलीधर महतो, तेजनारायण महतो, शंभूदयाल महतो, वीरेंद्र कुमार महतो, सुरेश प्रसाद, धनेश्वर महतो, सुरेश यादव, खेमन महतो, जागेश्वर राम, राजेंद्र रजत, महेंद्र महतो आदि उपस्थित थे.
बगोदर. अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवा संघ की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर बगोदर डाक घर के बाहर बुधवार से अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है़ अध्यक्षता टेकलाल रजक ने की. धरना में गोपी नाथ प्रसाद, नवल किशोर प्रसाद, अजय कुमार, सीता राम प्रसाद, महावीर प्रसाद, शिव लाल महतो, दिवाकर मिश्रा, गोपाल महतो, रेवतलाल महतो, वंशी महतो, अखिलेश रजक, पवन कुमार, कुलदीप कुमार, रोहित रजक, गौरी देवी, छेदी लाल राम समेत अन्य उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >