शौचालय निर्माण की तकनीक जानी

पंचायत प्रतिनिधियों ने किया पाठकहीर का दौरा गिरिडीह. खुले में शौच को ले रविवार को सात ब्लॉक के अलग-अलग पंचायत के प्रतिनिधियों ने मंगरोडीह पंचायत के पाठकहीर गांव को दौरा किया. इस दौरान उक्त गांवों में बने शौचालय का अवलोकन किया. इस शौचालय की गुणवत्ता व तकनीक को देखा और प्रेरित होकर अपने पंचायतों में […]

पंचायत प्रतिनिधियों ने किया पाठकहीर का दौरा
गिरिडीह. खुले में शौच को ले रविवार को सात ब्लॉक के अलग-अलग पंचायत के प्रतिनिधियों ने मंगरोडीह पंचायत के पाठकहीर गांव को दौरा किया. इस दौरान उक्त गांवों में बने शौचालय का अवलोकन किया. इस शौचालय की गुणवत्ता व तकनीक को देखा और प्रेरित होकर अपने पंचायतों में भी वैसा ही शौचालय बनाने की बात कही. मंगरोडीह पंचायत के मुखिया कृष्णालाल ठाकुर उर्फ साठु ठाकुर ने बताया कि पाठकहीर गांव में अधिकतर घरों के लोग मजदूरी करते हैं.
लगभग सभी के मकान कच्चे है. लेकिन यहां की जनता ने स्वत: प्रेरित होकर बेहतर शौचालय का निर्माण कराया है. सभी पंचायत प्रतिनिधि अपने-अपने पंचायतों के आम जनता को जागरूक कर उनके घरों में भी शौचालय बनवायें. मौके पर पीएचइडी टू के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर, गिरिडीह बीडीओ अशोक कुमार, जेई सुनील कुमार, यूनिसेफ के अजय कुमार, सुधाकर कुमार, रीना देवी, उपमुखिया सुनील पंडित समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >