अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार घायल

डुमरी थाना क्षेत्र की घटनाएं घायल पिता-पुत्र रेफर डुमरी : डुमरी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों में गुरुवार को सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने सभी को डुमरी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. प्रथामिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को रेफर कर दिया गया. पहली घटना […]

डुमरी थाना क्षेत्र की घटनाएं
घायल पिता-पुत्र रेफर
डुमरी : डुमरी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों में गुरुवार को सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने सभी को डुमरी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. प्रथामिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को रेफर कर दिया गया. पहली घटना थाना क्षेत्र के केबी रोड के सेवाटांड़ के समीप घटी. यहां बाइक से सुयाडीह निवासी अबुल हसन अपने पिता मुबीन अंसारी के साथ इसरी बाजार से वापस घर जा रहा था. इसी सेवाटांड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी. घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये.
डुमरी रेफरल अस्पताल में प्रथामिक उपचार के बाद दोनों पिता-पुत्र को धनबाद रेफर कर दिया गया. दूसरी घटना थाना क्षेत्र के घुटवाली के समीप घटी. यहां एक बाइक सवार ने छात्रा को टक्कर मार दी. घटना में छात्रा और बाइक सवार घायल हो गये. दुधपानिया निवासी नौ वर्षीय पायल कुमारी केबी हाई स्कूल से घर लौट रही थी. इसी क्रम में बाइक से धक्का लग गया. बाइक सवार राजू सिंह और पायल कुमारी घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को डुमरी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया.
पानी-बिजली भी सुचारू नहीं सड़क पर पसरी रहती है गंदगी
विकास के दावे तो बहुत किये जाते हैं, लेकिन जिले के ग्रामीण इलाकों का हाल देख ये हवा-हवाई साबित हो रहे हैं. कई ग्रामीण इलाके समस्याओं से जूझ रहे हैं. लोगों को मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं.
सुविधाओं के अभाव में लोग जीने को विवश हैं. इसकी एक बानगी है गांडेय प्रखंड का मोहदा मोड़ गांधीनगर. गुरुवार को प्रभात खबर आपके द्वार कार्यक्रम में यहां के लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं. प्रखंड मुख्यालय से महज एक किलोमीटर दूर व्यावसायिक मंडी मोहदा मोड़ पानी, बिजली, गंदगी की समस्या से जूझ रहा है. करीब एक हजार की आबादी वाले मोहदा मोड़ व बाजार में बिजली के अभाव से आये दिन जलापूर्ति बाधित हो जाती है. नाली की कमी व अतिक्रमण के कारण बाजार में गंदगी का अंबार लगा है.
गांडेय बाजार में पानी, बिजली, गंदगी की समस्या हैं. नियमित विद्युतापूर्ति से जलापूर्ति भी नियमित हो सकती है़ अतिक्रमण व साफ-सफाई के अभाव में चौक में गंदगी का अंबार लगा है़ इसके लिये कमल क्लब के सदस्यों के साथ बैठक कर पहल की जायेगी़ कमल क्लब के माध्यम से लोगों को जागरूक व साफ-सफाई कर गंदगी से मुक्ति दिलायी जायेगी़
मृत्युंजय तिवारी, अध्यक्ष, कमल क्लब, गांडेय पंचायत
नाली निर्माण से दुरुस्त होगी व्यवस्था : पंसस
गांडेय पंचायत के पंचायत समिति सदस्य प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा कि गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है़ इसी को ले नाली निर्माण हो रहा है़ नाली निर्माण से व्यवस्था दुरुस्त हो जायेगी. बिजली आपूर्ति दुरुस्त होते ही जलापूर्ति भी नियमित हो जायेगी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >