जनसुनवाई आयोजित करेगी माले

गिरिडीह : भाकपा माले की बैठक गुरुवार को बेंगाबाद पार्टी कार्यालय में हुई. अध्यक्षता पार्टी के कार्यवाहक सचिव राजेंद्र मंडल ने की. 12 अगस्त को मनरेगा में लूट समस्त अन्य स्थानीय जन सवालों को लेकर धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया. बैठक में लिये गये निर्णयों की जानकारी पार्टी के राज्य कमेटी के सदस्य राजेश […]

गिरिडीह : भाकपा माले की बैठक गुरुवार को बेंगाबाद पार्टी कार्यालय में हुई. अध्यक्षता पार्टी के कार्यवाहक सचिव राजेंद्र मंडल ने की. 12 अगस्त को मनरेगा में लूट समस्त अन्य स्थानीय जन सवालों को लेकर धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया.
बैठक में लिये गये निर्णयों की जानकारी पार्टी के राज्य कमेटी के सदस्य राजेश यादव ने दी. बताया कि 12 अगस्त की तैयारी क्रम में बेंगाबाद प्रखंड कीअधिकांश पंचायतों में जनता की समस्याओं को लेकर जनसुनवाई आयोजित की जाएगी. इसके लिए विभिन्न पंचायतों में कार्यक्रम तय किये गये हैं. जनसुनवाई आयोजन की जिम्मेवारी प्रखंड कमेटी सदस्यों तथा पंचायत प्रभारियों को सौंपी गयी है.
प्रखंड के जेरूआडीह, फिटकोरिया, चपुआडीह, बेंगाबाद, महुआर, ताराटांड़, हरिला, भलकुदर, बदवारा, ओझाडीह समेत अन्य पंचायतों के एक-एक गांव में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी. बैठक में मनोज साह, नागेश्वर मंडल, सुखदेव गोस्वामी, प्रकाश दास, टीपन सिंह, बिजेश्वर दास, महेश वर्मा, फोदार सिंह, अर्जुन महतो, विकास साव, बबलू यादव, नवल किशोर सिंह, सिराज शाह, किशोर दास, आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >