शौचालय की गुणवत्ता पर मुखिया को फटकारा

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के इइ ने बीडीओ के साथ की बैठक गांडेय : पीएचइडी के इइ संजय कुमार ने गुरुवार को प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में बन रहे शौचालय का निरीक्षण किया. इस क्रम में उन्होंने डोकीडीह, बुधुडीह व जामजोरी पंचायतों में जाकर शौचालय निर्माण का निरीक्षण किया. श्री कुमार ने कहा कि डोकीडीह […]

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के इइ ने बीडीओ के साथ की बैठक
गांडेय : पीएचइडी के इइ संजय कुमार ने गुरुवार को प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में बन रहे शौचालय का निरीक्षण किया. इस क्रम में उन्होंने डोकीडीह, बुधुडीह व जामजोरी पंचायतों में जाकर शौचालय निर्माण का निरीक्षण किया. श्री कुमार ने कहा कि डोकीडीह पंचायत में शौचालय निर्माण प्रगति पर है और कार्य संतोषप्रद है.
उन्होंने जामजोरी पंचायत में बन रहे आरसीसी शौचालय की सराहना करते हुए कहा कि लोगों को जामजोरी पंचायत में बन रहे शौचालय के अनुरूप बनाने की प्रेरणा लेने की जरूरत है. इस क्रम में उन्होंने बुधुडीह में बन रहे शौचालयों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कार्य की धीमी गति पर मुखिया को फटकार लगायी. निरीक्षण के उपरांत पीएचइडी के इइ ने बीडीओ महेंद्र छोटन उरांव के साथ बैठक की और शौचालय निर्माण की समीक्षा की.
इस दौरान तय हुआ कि विभिन्न पंचायतों के मुखिया के साथ जामजोरी पंचायत में बैठक कर आरसीसी शौचालय निर्माण के लिये प्रेरित किया जायेगा. मौके पर मुखिया सालेहा खातून, मो नजरुल हक, रुबी देवी, यूनिसेफ के जीतेंद्र कुमार, संतोष कुमार, कनीय अभियंता समेत कई मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >